चांदी 10 महीने बाद ₹2 लाख के नीचे आई:4 दिन में ₹15,891 सस्ती, सोना भी ₹4,978 गिरा; जानें आज के दाम
फेस्टिव सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 4,750 रुपए घटकर 1.95 लाख रुपए पर आ गई है, जो गुरुवार को 2 लाख रुपए पर थी। चांदी करीब 10 महीने बाद फिर 2 लाख रुपए के नीचे आ गई है। इससे पहले 17 दिसंबर 2025 को चांदी के दा
फेस्टिव सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, एक किलो चांदी 4,750 रुपए घटकर 1.95 लाख रुपए पर आ गई है, जो गुरुवार को 2 लाख रुपए पर थी। चांदी करीब 10 महीने बाद फिर 2 लाख रुपए के नीचे आ गई है। इससे पहले 17 दिसंबर 2025 को चांदी के दाम पहली बार 2 लाख रुपए के पार गए थे। वहीं, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,246 रुपए गिरकर 1.41 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले 22 अक्टूबर को यह 1.43 रुपए पर था। 4 दिन से लगातार गिरावट के कारण सोना 4,978 रुपए सस्ता हो गया है, वहीं चांदी 15,891 गिर गई है। 16 अक्टूबर को सोने की कीमत 1.46 लाख रुपए और चांदी 2.10 लाख रुपए पर थी। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजहें ऑल टाइम हाई से 1.85 लाख रुपए गिरी चांदी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। चांदी की कीमत 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को 3.86 लाख रुपए के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 1.85 लाख रुपए सस्ती हो गई है। वहीं, 31 दिसंबर 2025 को सोने के दाम 1.33 लाख रुपए थे, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गए थे। तब से अब तक सोना 35 हजार रुपए सस्ता हो चुका है। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें…