सेंसेक्स 1000 अंक चढ़कर 76,700 पार:निफ्टी भी 250 अंक ऊपर; बैंकिंग और IT शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी
सेंसेक्स आज यानी 3 नवंबर को करीब 1000 अंक चढ़कर 76,700 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 250 अंक की तेजी है। यह 23,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार में बैंकिंग, FMCG और IT शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी है। इससे पहले कल यानी 2 नवंबर को भी बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 1,233 अ
सेंसेक्स आज यानी 3 नवंबर को करीब 1000 अंक चढ़कर 76,700 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 250 अंक की तेजी है। यह 23,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज के कारोबार में बैंकिंग, FMCG और IT शेयर्स में सबसे ज्यादा खरीदारी है। इससे पहले कल यानी 2 नवंबर को भी बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 1,233 अंक चढ़कर 75,693 पर बंद हुआ था। निफ्टी 388 अंक ऊपर 23,440 पर बंद हुआ था। बाजार में तेजी की 2 वजह 1. विदेशी और घरेलू निवेशकों की खरीदारी: लंबे समय से बिकवाली कर रहे विदेशी निवेशकों (FIIs) ने सोमवार को 3,115 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इस खरीदारी से बाजार को मजबूत सहारा मिला। विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7 दिन में ₹6,642 करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। 2. कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी राहत: ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत गिरकर 105 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल बाहर से मंगवाता है। तेल की कीमतों में यह गिरावट बाजार के लिए पॉजिटिव रही। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार रहा अमेरिकी बाजार में 2 नवंबर को मिलाजुला कारोबार रहा SFC एनवायरनमेंट टेक्नोलॉजीज का शेयर 8% ऊपर लिस्ट वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट सॉल्यूशंस देने वाली कंपनी SFC एनवायरनमेंट टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर 330 रुपए के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 8% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। BSE पर यह शेयर 354.05 रुपए पर ट्रेड होना शुरू हुआ, जो इश्यू प्राइस से 7.28% ज्यादा है। वहीं NSE पर इसकी ट्रेडिंग 7.60% प्रीमियम के साथ 355.10 रुपए पर शुरू हुई। कल बाजार में रही थी बढ़त --------------------------------------------------------- बाजार में जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सोना ₹594 बढ़कर ₹1.38 लाख पर पहुंचा:चांदी ₹2,672 गिरकर ₹1.77 लाख पर आई, कैरेट के हिसाब से देखें गोल्ड की कीमत सोने के दाम में आज यानी 3 नवंबर को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 594 रुपए बढ़कर 1.38 लाख रुपए पहुंच गया है। हालांकि चांदी की कीमत आज कम हुई है। एक किलो चांदी 2,672 रुपए घटकर 1.77 लाख रुपए पर आ गई है। पूरी खबर पढ़ें…