सोना आज 2507 रुपए महंगा, ₹1.44 लाख पहुंचा:चांदी 1167 रुपए बढ़कर 1.87 लाख पहुंची; जानें अपने शहर के दाम
धनतेरस से एक दिन पहले सोना-चांदी दोनों महंगे हो गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,507 रुपए चढ़कर करीब 1.44 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 4 नवंबर को यह 1.42 लाख रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 1,167 रुपए चढ़कर 1.87 लाख रुपए पर हो गई है, जो बुधवा
धनतेरस से एक दिन पहले सोना-चांदी दोनों महंगे हो गए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,507 रुपए चढ़कर करीब 1.44 लाख रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले 4 नवंबर को यह 1.42 लाख रुपए पर था। वहीं, एक किलो चांदी 1,167 रुपए चढ़कर 1.87 लाख रुपए पर हो गई है, जो बुधवार को 1.86 लाख रुपए पर थी। सोने की कीमत नवंबर में लगातार 4 दिन से बढ़ रही है और यह 6,605 हो गया है, वहीं चांदी की कीमत 7,328 बढ़ी है। 2 नवंबर को 10 ग्राम सोना 1.38 लाख रुपए और 1 किलो चांदी 1.80 लाख रुपए पर थी। अलग-अलग शहरों में सोने के दाम अलग होने की 4 वजह सोना इस साल 11 हजार रुपए महंगा और चांदी ₹43 हजार गिरी इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोना 2026 में अब तक 10,934 रुपए महंगा हुआ है। वहीं, चांदी 43,120 रुपए सस्ती हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10g सोना 1.33 लाख रुपए था, जो अब 1.44 लाख रुपए पहुंच गया है। वहीं, चांदी 31 दिसंबर 2025 को 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो 1.87 लाख रुपए हो गई है। इस दौरान 29 जनवरी को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था। ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान असली चांदी की पहचान करने के 4 तरीके -------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... भारतीय घरों में देश की GDP से ज्यादा का सोना: 34,600 टन गोल्ड की कीमत ₹450 लाख करोड़, देश की GDP ₹370 लाख करोड़ भारतीय परिवारों के पास मौजूद कुल सोने की वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) के पार निकल गई है। यह आंकड़ा देश की कुल 4.1 ट्रिलियन डॉलर यानी, 370 लाख करोड़ रुपए की GDP से भी ज्यादा है। सोने की कीमतें रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के कारण ऐसा हुआ है। मॉर्गन स्टेनली की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय घरों में लगभग 34,600 टन सोना जमा है। अभी सोने की वैल्यू 1.38 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब चल रही है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस (करीब 28 ग्राम) के पार ट्रेड कर रहा है। रुपए में इसे बदलें तो इसकी वैल्यू 1.30 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब होती है। पूरी खबर पढ़ें…