सेंसेक्स 905 अंक चढ़कर 74,151 पर बंद:निफ्टी भी 238 अंक ऊपर 22937 पर पहुंचा; रियल एस्टेट, FMCG और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा खरीदारी
शेयर बाजार में आज यानी 29 अक्टूबर को तेजी रही। सेंसेक्स 905 अंक या 1.24% की तेजी के साथ 74,151 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 238 अंक की तेजी रही। ये 22,937 पर पहुंच गया। रियल एस्टेट, FMCG और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी रही। बाजार में आई तेजी की 4 बड़ी वजहें…. 1. अमेरिका में ब्याज दरें नहीं
शेयर बाजार में आज यानी 29 अक्टूबर को तेजी रही। सेंसेक्स 905 अंक या 1.24% की तेजी के साथ 74,151 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 238 अंक की तेजी रही। ये 22,937 पर पहुंच गया। रियल एस्टेट, FMCG और बैंकिंग शेयर्स में आज ज्यादा खरीदारी रही। बाजार में आई तेजी की 4 बड़ी वजहें…. 1. अमेरिका में ब्याज दरें नहीं बढ़ीं: अमरीकी केंद्रीय बैंक ने इस बार ब्याज दरों को 3.75-4% पर ही बनाए रखा, यानी दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की। इस फैसले से बाजार को राहत मिली और ग्लोबल मार्केट के साथ-साथ भारत जैसे उभरते बाजारों में भी निवेशकों का भरोसा बढ़ा। 2. विदेशी और घरेलू निवेशकों की खरीदारी: लंबे समय से बिकवाली कर रहे विदेशी निवेशकों (FIIs) ने बुधवार को 871.83 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू निवेशकों (DIIs) ने भी 643.35 करोड़ रुपए का निवेश किया। इस खरीदारी से बाजार को मजबूत सहारा मिला। विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 7 दिन में ₹4527 करोड़ के शेयर खरीदे नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं। 3. दिग्गज कंपनियों के शानदार नतीजे: सितंबर तिमाही के मजबूत नतीजों ने निवेशकों को आकर्षित किया। अडानी पोर्ट्स का मुनाफा 18% बढ़कर 3,682.44 करोड़ रुपए रहा, जिससे इसका शेयर 5% से ज्यादा उछला। इसके अलावा पावर ग्रिड, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस, इंफोसिस और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में भी अच्छी लिवाली देखने को मिली। 4.कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी राहत: ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत करीब 1% गिरकर 114.13 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर कच्चा तेल बाहर से मंगवाता है, इसलिए तेल की कीमतों में यह हल्की नरमी बाजार के लिए पॉजिटिव रही। जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर आज 5% चढ़ा जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर आज करीब 5% चढ़कर 1490 रुपए पर पहुंच गया। हालांकि बाद में इसमें मुनाफा वसूली आई और ये 0.14% की मामूली बढ़त के साथ 1,419.50 रुपए पर बंद हुआ। कल ये 1,119 रुपए के आईपीओ प्राइस के मुकाबले 21.36% प्रीमियम के साथ 1,358 रुपए पर लिस्ट हुआ था। दिनभर की तेजी के बाद यह इश्यू प्राइस से करीब 27% चढ़कर 1,419 रुपए पर बंद हुआ, जिससे निवेशकों को हर शेयर पर 300 रुपए का मुनाफा हुआ। एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार अमेरिकी बाजार में 28 अक्टूबर को रही थी बढ़त 28 अक्टूबर को बाजार में गिरावट रही सर्व फोम इंडस्ट्रीज स्कॉटलैंड में नया प्लांट लगाएगी सर्व फोम इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने स्कॉटलैंड में अपना नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करने के लिए 6 मिलियन पाउंड यानी करीब ₹75 करोड़ के शुरुआती निवेश की घोषणा की है। कंपनी का लक्ष्य यूरोप में अपना मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई चेन नेटवर्क खड़ा करना है, ताकि जियोपॉलिटिकल तनाव, सप्लाई में देरी और भारी ट्रांसपोर्ट लागत जैसे जोखिमों से बचा जा सके।