शाह बोले- नशे के विरोध पर मारा जा रहा:दिल्ली में अभिव्यक्ति की आजादी की बात, पंजाब में काले झंडे पर पीटते; कल CBI आएगी, इंसाफ मिलेगा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को (20 अक्टूबर) पंजाब दौरे पर रहे। उन्होंने 3 परिवारों से मुलाकात के बाद लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में अभिव्यक्ति की आजादी की बात करने वाले पंजाब में काला झंडा दिखाने वाले को पीटते हैं। यहां जो नशे का विरोध करते हैं, उन्हें आत्महत्या करनी पड़
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को (20 अक्टूबर) पंजाब दौरे पर रहे। उन्होंने 3 परिवारों से मुलाकात के बाद लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि दिल्ली में अभिव्यक्ति की आजादी की बात करने वाले पंजाब में काला झंडा दिखाने वाले को पीटते हैं। यहां जो नशे का विरोध करते हैं, उन्हें आत्महत्या करनी पड़ती है या मार दिया जाता है। उन्होंने कहा कि वह आज दुखी लोगों को सांत्वना देने आए थे। राजनीतिक एजेंडा नहीं था। मगर उनके नाम के साथ गाली-गलौच किया गया, अपशब्द कहे गए। वह इतना ही कहना चाहते हैं कि उन्हें अपशब्द कहने से कुछ नहीं होगा। नशे के कारोबार को खत्म करिए। उन्होंने कहा कि आज सुबह ही भगवंत मान ने परविंदर झोटा के मर्डर की इन्क्वायरी सीबाआई को दे दी, मैं पंजाब की जनता से वादा करना चाहता हूं कि हमें जो केस उन्होंने सौंपा है, उसमें जो भी आरोपी होगा, कितना भी बड़ा होगा, उसे पाताल से भी तलाश कर कोर्ट की शरण में ले जाएंगे। CM बाकी दो केस (संगरूर गुलजार सुसाइड और गुरदासपुर बिक्रमजीत मर्डर) भी CBI को सौंप दें। अमित शाह ने 3 परिवारों से की मुलाकात… अमित शाह के पंजाब दौरे के PHOTOS देखें… अमित शाह के दौरे के पल-पल अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…