दिल्ली पुलिस ने कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन को गिरफ्तार किया:त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय कमेंट का मामला; पीड़ित बोला- मैंने उसे माफ किया
दिल्ली पुलिस ने आमिर शौकीन को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई त्रिपुरा के एक युवक को नस्लीय गालियां देने के मामले में हुई। मामला सदर बाजार पुलिस स्टेशन में दर्ज है। पुलिस का कहना है कि कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन सदर बाजार का कुख्यात व्यक्ति है और पहले भी कई बार मारपीट के मामलों में शामिल रहा है। दिल
दिल्ली पुलिस ने आमिर शौकीन को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई त्रिपुरा के एक युवक को नस्लीय गालियां देने के मामले में हुई। मामला सदर बाजार पुलिस स्टेशन में दर्ज है। पुलिस का कहना है कि कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन सदर बाजार का कुख्यात व्यक्ति है और पहले भी कई बार मारपीट के मामलों में शामिल रहा है। दिल्ली पुलिस की 'इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रेटेजिक ऑपरेशंस' (IFSO) यूनिट ने वायरल वीडियो की जांच की। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें बनाई गई थीं। पुलिस शौकीन को दिल्ली की एक अदालत में पेश करेगी और उसे त्रिपुरा ले जाने के लिए 'ट्रांजिट रिमांड' की मांग करेगी। आरोप है कि शौकीन ने लगभग एक महीने पहले अहमदाबाद में यह विवादित वीडियो रिकॉर्ड किया था। सात से आठ आरोपी हैं। हालांकि त्रिपुरा के युवक ने कंटेंट क्रिएटर शौकीन को माफ कर दिया है। गिरफ्तारी से पहले शौकीन ने कई वीडियो जारी करके बिना शर्त माफी मांगी थी। वायरल वीडियो, जिसमें आमिर ने मजाक उड़ाया घर पर तलाशी लेने पहुंची थी पुलिस दिल्ली पुलिस की 'नॉर्थ ईस्टर्न रीजन के लिए विशेष पुलिस इकाई' (SPUNER) ने पहले ही IFSO यूनिट को लेटर लिखकर इस वीडियो की जांच करने के लिए कहा था। पुलिसकर्मी पहले शौकीन के घर गए थे, लेकिन वह वहां मौजूद नहीं था। 'त्रिपुरा स्टूडेंट्स फोरम दिल्ली' (TSFD) ने आरोप लगाया गया है कि वीडियो में एक सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर द्वारा त्रिपुरा के एक व्यक्ति के साथ यौन उत्पीड़न, प्रताड़ना और अपमानजनक व्यवहार किया जा रहा है। फोरम ने कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से इलेक्ट्रॉनिक सबूतों, जिसमें मूल रिकॉर्डिंग, मेटाडेटा, अकाउंट की जानकारी और अपलोड हिस्ट्री को सुरक्षित रखने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा कि युवक को और ज्यादा परेशान या डराए जाने से रोकने के लिए कदम उठाए जाएं। युवक बोला- मुझे नहीं पता था वीडियो रिकॉर्ड हो रहा गुजरात के एक रेस्तरां में हाउसकीपिंग स्टाफ के तौर पर काम करने वाले त्रिपुरा के युवक ने फोन पर बताया, "सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो लगभग एक महीना पहले अहमदाबाद में मजाक-मजाक में शूट किया गया था। मुझे पता ही नहीं था कि कोई मुझे रिकॉर्ड कर रहा है। कुछ दिन पहले जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ, तब मुझे पता चला और मैं बहुत परेशान हो गया।" उसने कहा- इन्फ्लुएंसर ने अपनी हरकत के लिए बिना शर्त माफी मांगी है, और मैंने उसे माफ कर दिया है। उत्तरी त्रिपुरा के आनंदबाजार इलाके के रहने वाले युवक ने कहा कि उसे डर था कि अगर यह विवाद और बढ़ा और पुलिस ने कार्रवाई की, तो उसे परेशानी हो सकती है। उसने बताया कि वह महीने के 10,000 रुपये कमाता है, जो उसके घर पर मौजूद चार सदस्यों वाले परिवार की आय का एकमात्र जरिया है। नॉर्थ ईस्ट के लोगों के लिए अलग कानून बनाने की मांग हुई थी केंद्र सरकार ने 2014 में एमपी बेजबरुआ की अध्यक्षता में एक समिति बनाई थी। इस समिति ने नॉर्थ ईस्ट के लोगों के खिलाफ नस्लीय अपमान और भेदभाव रोकने के लिए अलग कानूनी प्रावधानों सहित कई सुझाव दिए थे। IPC में नई धाराएं जोड़ने के प्रस्ताव भी चर्चा में आए थे। लेकिन प्रस्ताव और लागू कानून अलग चीजें हैं। गृह मंत्रालय ने 24 मार्च को लोकसभा में बताया कि नॉर्थ ईस्ट के लोगों के खिलाफ नस्लीय टिप्पणियों, उत्पीड़न और भेदभाव के मामलों में कार्रवाई के लिए मौजूदा कानूनों में प्रावधान हैं। ऐसे मामलों का अलग राष्ट्रीय आंकड़ा भी केंद्र सरकार के पास उपलब्ध नहीं है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में अरुणाचल की 3 महिलाओं पर नस्लीय कमेंट: पड़ोसियों ने धंधेवाली कहा, आरोपी महिला बोली- मेरे पति के साथ बेडरूम में सो जा दिल्ली के मालवीय नगर में किराए पर रहने वाली अरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं पर नस्लीय कमेंट और गाली-गलौज किया गया। घटना 20 फरवरी को हुई थी। दरअसल पूरा विवाद गंदगी फैलाने को लेकर हुआ था। जिसके बाद पड़ोसियों ने नॉर्थईस्ट की महिलाओं को 'मोमो' कहा। पढ़ें पूरी खबर…