PM मोदी बोले- समाज को बांटने वाली ताकतें सक्रिय:इनसे निपटने को एकजुट होना जरूरी; अमृत महोत्सव में स्वामी चिन्मयानंद के थ्री-डी अवतार से बात की
पीएम मोदी शुक्रवार को दिल्ली के भारत मंडपम में 'चिन्मय अमृत महोत्सव' का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक बुराइयों से निपटने और बांटने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। पीएम ने कहा- “दशकों में समय बदला है, नई चुनौतियां सामने आई हैं और नई सामाजिक बुराइयां पैदा हुई हैं। आज, इन समस्याओं
पीएम मोदी शुक्रवार को दिल्ली के भारत मंडपम में 'चिन्मय अमृत महोत्सव' का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक बुराइयों से निपटने और बांटने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की अपील की। पीएम ने कहा- “दशकों में समय बदला है, नई चुनौतियां सामने आई हैं और नई सामाजिक बुराइयां पैदा हुई हैं। आज, इन समस्याओं को सुलझाने की जिम्मेदारी हम सभी की है।” उन्होंने आगे कहा, "हमें समाज को बांटने वाली ताकतों के खिलाफ एकजुट होना होगा, आत्मनिर्भर बनने के लिए लोगों प्रेरित करना होगा, हर व्यक्ति को 2047 तक 'विकसित भारत' के विजन से जोड़ना होगा।" इस दौरान, पीएम ने स्वामी चिन्मयानंद के होलोबॉट से बात की। यह ऐसी तकनीक है जो एक वास्तविक दिखने वाले 3D होलोग्राफिक डिजिटल इंसान को पेश करती है। गौरतलब है कि स्वामी चिन्मयानंद का निधन 3 अगस्त 1993 में हो गया था। चिन्मय मिशन एक वैश्विक आध्यात्मिक आंदोलन है, जिसकी स्थापना 1951 में स्वामी चिन्मयानंद ने की थी। चिन्मय मिशन की स्थापना के 75 साल पूरे होने पर 3 दिन का आयोजन हो रहा है। यह 25 अक्टूबर तक चलेगा। मोदी ने कहा- देश ऋषियों-राष्ट्रभक्तों की राह पर; 3 बातें…