मणिपुर में मैतेई समुदाय की रैली, नगा संगठनों का समर्थन:सरकार के खिलाफ नारेबाजी, कुकी उग्रवादियों के साथ हुआ समझौता रद्द करने की मांग
मणिपुर की राजधानी इम्फाल में शनिवार को मैतेई संगठनों ने रैली निकाली। इसमें स्थानीय लोगों की सुरक्षा और कुकी उग्रवादी समूहों के साथ सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन (SoO) समझौता रद्द करने की मांग की गई। रैली को कई नगा संगठनों का समर्थन मिला। चंदेल और सेनापति जिलों में भी नगा संगठनों ने रैलियां निकाली। मणिपुर में म
मणिपुर की राजधानी इम्फाल में शनिवार को मैतेई संगठनों ने रैली निकाली। इसमें स्थानीय लोगों की सुरक्षा और कुकी उग्रवादी समूहों के साथ सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन (SoO) समझौता रद्द करने की मांग की गई। रैली को कई नगा संगठनों का समर्थन मिला। चंदेल और सेनापति जिलों में भी नगा संगठनों ने रैलियां निकाली। मणिपुर में मई 2023 से जातीय हिंसा जारी है। प्रदर्शनकारियों ने ‘सेव मणिपुर’ लिखे पोस्टर ले रखे थे यह रैली मणिपुर इंटीग्रिटी के कोऑर्डिनेटिंग कमेटी ने आयोजित की थी। नगा संगठनों की शीर्ष संस्था यूनाइटेड नगा काउंसिल (UNC) ने भी रैली का समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों ने ‘सेव मणिपुर’ लिखे पोस्टर और तख्तियां ले रखी थीं। इनमें ‘हमें शांति और न्याय चाहिए’ और ‘SoO समझौता रद्द करो’ जैसी मांगें लिखी थीं। रैली के 3 फोटो सरकार के इस्तीफे की मांग कमेटी के संयोजक वाई धीरें ने कहा, हम राज्य के स्थानीय लोगों की जान और संपत्ति की सुरक्षा में नाकाम मौजूदा सरकार का इस्तीफा चाहते हैं। एक प्रदर्शनकारी ने कहा,मणिपुर में साढ़े तीन साल के संकट के बाद नगा जनजातियां, मैतेई और मूल निवासी सरकार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठा रहे हैं। सेनापति और चंदेल में भी रैलियां नगा बहुल सेनापति जिले में भी रैली निकाली गई। इसमें SoO समझौता तुरंत रद्द करने और उपमुख्यमंत्री नेमचा किपगेन के इस्तीफे की मांग की गई। यह रैली नगा पीपुल्स ऑर्गनाइजेशन (NPO), सेनापति डिस्ट्रिक्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन (SDSA) और सेनापति डिस्ट्रिक्ट विमेन्स एसोसिएशन (SDWA) ने आयोजित की थी। रैली इम्फाल में COCOMI की ओर से बुलाई गई रैली के समर्थन में निकाली गई। UNC अध्यक्ष एनजी लोर्हो ने कहा कि पहाड़ी जिलों के नगा अपने पैतृक जमीन की रक्षा के लिए एकजुट हो गए हैं। चंदेल जिले में भी इसी तरह की रैली हुई। इसमें उपमुख्यमंत्री किपगेन के इस्तीफे और SoO समझौता रद्द करने की मांग की गई। मणिपुर में जातीय हिंसा में 300 से ज्यादा मौतें ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: मणिपुर में चौबीस घंटे में 4 लोगों की हत्या:नाराज लोग शवों को मुख्यमंत्री आवास के बाहर छोड़ गए, पुलिस ने हटाया मणिपुर में 24 घंटे के भीतर हिंसा की 2 घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई। सोमवार सुबह इम्फाल ईस्ट और कांगपोकपी जिलों की सीमा के पास लकड़ी लेने गए लोगों पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हुए और 3 लोग लापता बताए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…