भास्कर अपडेट्स:CJI बोले- आम नागरिकों के लिए जिला अदालत जरूरी, वकीलों को उनका भरोसा जीतना चाहिए
CJI सूर्यकांत ने कहा है कि कोई भी आम नागरिक न्याय पाने की उम्मीद और कई तरह की चिंताओं के साथ सबसे पहले जिला अदालत ही पहुंचता है, इसलिए वकीलों को डॉक्टर की तरह उनका भरोसा जीतना चाहिए। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आयोजित एक सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि जैसे अस्पताल पहुंचते ही मरीज को ढांढस बं
CJI सूर्यकांत ने कहा है कि कोई भी आम नागरिक न्याय पाने की उम्मीद और कई तरह की चिंताओं के साथ सबसे पहले जिला अदालत ही पहुंचता है, इसलिए वकीलों को डॉक्टर की तरह उनका भरोसा जीतना चाहिए। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आयोजित एक सम्मान समारोह में उन्होंने कहा कि जैसे अस्पताल पहुंचते ही मरीज को ढांढस बंधाने से उसकी आधी तकलीफ दूर हो जाती है, वैसे ही वकीलों को भी मुवक्किल को सही कानूनी सलाह देकर राहत देनी चाहिए। कार्यक्रम में देश के शीर्ष जजों और वकीलों ने हिस्सा लिया, जहां महिला वकीलों की भूमिका, नए वकीलों को सिखाने में सीनियर्स के योगदान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय कानूनी बिरादरी की मजबूत स्थिति पर बात हुई। आज की अन्य खबरें… दिल्ली के गफ्फार मार्केट की दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां पहुंचीं दिल्ली के करोल बाग स्थित गफ्फार मार्केट में शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे आग लग गई। आग पूड़ी प्लाजा के 13 ब्लॉक की एक दुकान में लगी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बढ़ने के बाद कुल 22 दमकल वाहन तैनात किए गए। इनमें वाटर टेंडर और पानी के टैंकर समेत अन्य आपातकालीन वाहन शामिल थे। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। फिलहाल आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया है। प्रफुल्ल पटेल ने मुंबई के अस्पताल में शरद पवार से मुलाकात की NCP नेता प्रफुल्ल पटेल ने मुंबई के अस्पताल में शरद पवार से मुलाकात की। उन्होंने शरद पवार के स्वास्थ्य की जानकारी ली। पवार छाती में दर्द की शिकायत के बाद से अस्पताल में भर्ती हैं। चावड़ी बाजार में इमारत हादसे में 5 लोगों के अभी भी फंसे होने की आशंका पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार में गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे एक निर्माणाधीन इमारत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। हादसे में अब तक चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि बेसमेंट में पांच और लोगों के दबे होने की आशंका है। अधिकारियों के मुताबिक, एक छोटे से प्लॉट पर चार मंजिला अवैध ढांचा खड़ा किया जा रहा था और कंक्रीट सूखने से पहले ही उसका अस्थायी सपोर्ट (सेंट्रिंग) हटा दिया गया, जिससे पूरी इमारत भरभराकर गिर पड़ी।