CJP के मार्च में 'लेके रहेंगे आजादी' के नारे लगे:कोच्चि में दीपके बोले- पूरे देश में तिरंगा लेकर जाऊंगा, जहां चाहें, गिरफ्तार कर लें
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को कोच्चि में वोटर लिस्ट में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ प्रदर्शन किया। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके और अभिनेता प्रकाश राज प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन मार्च मरीन ड्राइव से शुरू होकर राजेंद्र मैदान पहुंचा। जहां जनसभा में पहुंचे अभिजीत दीपके ने कहा कि गिरफ्
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शनिवार को कोच्चि में वोटर लिस्ट में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के खिलाफ प्रदर्शन किया। CJP फाउंडर अभिजीत दीपके और अभिनेता प्रकाश राज प्रदर्शन में शामिल हुए। प्रदर्शन मार्च मरीन ड्राइव से शुरू होकर राजेंद्र मैदान पहुंचा। जहां जनसभा में पहुंचे अभिजीत दीपके ने कहा कि गिरफ्तारी के बावजूद वे पूरे देश में तिरंगा लेकर जाना जारी रखेंगे। दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर आरोप लगाया कि वे लोगों की खान-पान की आदतों, निजी रिश्तों और वोट देने के अधिकारों को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, एक्टर प्रकाश राज ने प्रदर्शनकारियों के साथ ‘हम लेके रहेंगे आजादी’ के नारे लगाए। दीपके ने पीएम पर लगाए जनता को कंट्रोल करने के आरोप… कोच्चि में प्रदर्शन की 3 तस्वीरें… पुलिस ने की सुरक्षा व्यवस्था कोच्चि सिटी पुलिस की स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि CJP कार्यकर्ताओं ने हाल में कोच्चि सिटी पुलिस के डिप्टी कमिश्नर से मुलाकात की थी। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि मार्च शांतिपूर्ण रहने की उम्मीद है। फिर भी किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पर्याप्त पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। दिल्ली में CJP नेताओं पर कार्रवाई पिछले महीने CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को नई दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था। वे जंतर मंतर में प्रदर्शन कर रहे थे। सरकार ने जंतर मंतर को प्रदर्शन स्थल के तौर पर अधिसूचित सूची से हटा दिया था। इसके बाद वहां प्रवेश करने पर दोनों नेताओं को गिरफ्तार किया गया। दिल्ली में पार्टी की ओर से घोषित तिरंगा मार्च से पहले अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया था। CJP नेताओं से हाल में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने भी पूछताछ की थी। यह पूछताछ राष्ट्रीय राजधानी में हुए प्रदर्शनों से जुड़े मामलों में की गई थी।